गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए राजद पर साधा निशाना
गया में शनिवार को आयोजित एक चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर जमकर निशाना साधा है। राजद का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर गलती से उन लोगो को मौका मिल जाएगा तो फिर हिंदू मुस्लिम झगड़ा शुरू हो जाएगा। कहा कि कोई भाषण देने आएगा और अंड बंड कर देगा।जो खिलाफ में चुनाव लड़ रहा है वह अपने लिए काम करेगा लेकिन हम आपके लिए काम करेंगे।