गया टाउन सीडी ब्लॉक: बेलागंज थाना क्षेत्र से एक युवक की हत्या में शामिल 3 आरोपी हुए गिरफ्तार, एएसपी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
बेलागंज थाना क्षेत्र से एक युवक की हत्या में शामिल 3 आरोपियों को राइफल और 3 खोखा के साथ प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी ने यह जानकारी दी। एएसपी ने कहा कि जमीन के पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या की गई थी।