गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय प्रवक्ता ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- मगध की अनदेखी पड़ेगी महंगी
गया में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो.विजय कुमार मिट्ठू ने बताया कि नीतीश कुमार ने मगध प्रमंडल के सभी जिलों के अनदेखी करने का काम किया हैं। उद्योग विहीन गया जिला में 2008 में स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए।