गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला ₹2.83 लाख का जुर्माना
गया SSP आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। SSP ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुक्रवार को अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले 535 वाहनों से कुल 2,83,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।