हमीरपुर: मुख्यालय में ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलने वाले वाहन चालकों पर की कार्रवाई, अभियान में 12 वाहन किए सीज
यातायात प्रभारी ने क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 12 वाहनों को सीज कर करीब 300 वाहनों का चालान किया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में आपाधापी मच गई। बीते दिन चित्रकूट में ट्रक व ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई थी।