धमदाहा: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत नगर पंचायत रुपौली के मालाकार चौक पर गुरुवार को हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।