चांदवा: जतरा मेला देखकर लौट रहे दोस्त ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्त की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
जतरा मेला देखने साथ गए दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद ऐसा विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की जान ले ली। चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर परहिया टोला के समीप गुरुवार देर शाम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रखांत गांव निवासी जंगू लोहरा (पिता स्व. जगतु लोहरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार