सेन्हा: सेन्हा में भव्य रामनवमी मेला और अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन, हजारों राम भक्तों की रही उपस्थिति
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय, सेन्हा के प्रांगण में सोमवार शाम 5 बजे चैत शुक्ल पक्ष दशमी के अवसर पर केंद्रीय महावीर मंडल सेन्हा के तत्वावधान में भव्य रामनवमी मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।