सेन्हा: सेन्हा पुलिस की अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ज़ब्त, खनन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडू गांव के समीप दक्षिणी कोयल नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव एवं परिवहन किए जाने की सूचना पर बुधवार क़ो पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो ट्रैक्टरों को जप्त किया गया, इस संबंध में थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम करीब 5:00 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई।