सेन्हा: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा का संकल्प: प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय
लोहरदगा बक्सीडीपा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को शाम 3 बजे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने की। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ की गई।