इंदौर: खजराना पुलिस ने देवास से इंदौर एमडी ड्रग्स सप्लाई करने आए तस्कर, 1 बाल अपचारी को दस लाख की ड्रग्स संग पकड़ा
Indore, Indore | Aug 16, 2026 इंदौर शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत थाना प्रभारी खजराना मनोज सिंह सेंधव की विशेष टीम लगातार मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त बदमाशों पर नजर रख रही थी। रविवार 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को सूचना मिली कि एमआर-10 रोड पर दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं।खजराना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहीद पेट्रोल पंप के पास दबिश दी।