डिंडौरी: लूटगांव में स्व-गणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, राजस्व विभाग ने विशेष अभियान में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की
लूटगांव में कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया के निर्देश एवं एसडीएम रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन मे स्वगणना का कार्य प्राथमिकता के साथ शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार शाम 6:45 पर बताया कि राजस्व विभाग ने टीमवर्क और ग्रामीणों के सहयोग से स्व गणना का कार्य समय पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया ।