मुलाना: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही छात्रा का मोबाइल छीनकर बाइक सवार दो आरोपी हुए फरार, मामला दर्ज
Mulana, Ambala | Jun 18, 2024 मुलाना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा का मोबाइल छीनकर बाइक सवार दो आरोपी फरार हो गए।इस मामले में छात्रा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह इंटर्नशिप के लिए गई हुई थी और जैसे ही वह मुलाना में बस से नीचे उतरी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो आरोपी आए। जो उसके हाथ से आईफोन 14 छीन कर ले गए।