मुलाना: मुलाना में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर सवा क्विंटल लड्डू बांटे
Mulana, Ambala | Jun 9, 2024 मुलाना में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए ढोल बजाए। इसके साथ ही सवा क्विंटल लड्डू आम लोगों में बंटवाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश और मजबूत होगा।