मुलाना: विदेश भेजने के नाम पर ₹20.66 लाख की ठगी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाना मुलाना में केस दर्ज
Mulana, Ambala | Jun 11, 2024 गांव झाड़ू माजरा के व्यक्ति से उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 2066000 की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है शिकायतकर्ता ने इस बारे में मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायत दी थी। जांच के बाद अब थाना मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके बेटे को बंधक बनाकर यातनाएं दी गई,जाली वीजा भी दिया गया।