मुलाना: थाना मुलाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के दर्ज मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Jun 12, 2024 गत 13 मई को थाना मुलाना क्षेत्र के गांव गोला में व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव गोला के ही रहने वाले हैं, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद कोर्ट के आदेशों पर अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में 21 में को केस दर्ज किया गया था।