मुलाना: गांव नहोनी में राइस मिल में घुसकर चौकीदार से मारपीट कर सामान और कैश किया चोरी, थाना मुलाना पुलिस ने किया केस दर्ज
Mulana, Ambala | Jun 18, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव नहोनी में रात 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने राइस मिल में घुसकर चौकीदार से मारपीट कर वहां से सामान समेत कैश चोरी कर लिया। इस मामले में आज मिलकर मलिक की शिकायत पर थाना मुलाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी कार्रवाई शुरू कर दी है।