मुलाना: मुलाना थाना क्षेत्र में जमीन बेचकर मुकरने व जातिसूचक शब्द बोलकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दंपति पर केस दर्ज
Mulana, Ambala | Jun 9, 2024 बीते कल थाना मुलाना क्षेत्र की महिला ने दंपत्ति के खिलाफ जमीन बेचकर मुकरने और उसे जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि उसने दिसंबर 2019 में 10 मरले का एक प्लॉट खरीदा था। जिसकी पेमेंट कर दी थी, लेकिन अब उसे उसी की जमीन पर निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है।