मुरार: मुरार थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की एक्टिवा हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Morar, Gwalior | Mar 30, 2024 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस द्वारा चेक किया जा रहा है।