मुरार: बाजार जा रहे मां बेटे को आर्मी ट्रक ने मारी टक्कर महिला की हुई मौत, मुरार की घटना
Morar, Gwalior | Mar 29, 2024 ग्वालियर में बाजार जा रहे मां बेटे को आर्मी ट्रक ने टक्कर मार दी। आपको बता दें की इस घटना में 35 साल की महिला मुन्नी तोमर की मौके पर मौत हो गई है। बेटे को इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है पुलिस ने आर्मी ट्रक को जप्त कर लिया है। मुरार थाना क्षेत्र की यह पूरी घटना है।