मुरार: होली खेलने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र का मामला
Morar, Gwalior | Mar 27, 2024 ग्वालियर में बिजौली थाना क्षेत्र में होली खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आपको बता दें की इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।