मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से ग्रामीणों को मिलेगा संपत्ति का पक्का हक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों का निशुल्क पंजीयन शुरू किया। इससे किसानों को वैधानिक संपत्ति अधिकार और बैंक सुविधा मिलेगी। योजना के तहत 50 लाख रजिस्ट्रियां निशुल्क कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्राथमिक स्कूल को माध्यमिक बनाने की घोषणा भी की गई।