Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

डीडवाना के बास्केटबॉल के आकाश में नए सितारे का उदय, संस्कार सैनी का भारतीय टीम में चयन सर्बिया में आयोजित होने वाली 'विश्व स्कूल खेल प्रतियोगिता' में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर, पिता भी हैं बास्केटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक डीडवाना के खेल जगत के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। यहाँ के होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी संस्कार सैनी का चयन भारतीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। संस्कार अब वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अशोक शर्मा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार सैनी सर्बिया में आगामी 13 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाली विश्व स्कूल खेल प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से भाग लेंगे। संस्कार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी मिलते ही डीडवाना सहित पूरे प्रदेश के खेल जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि संस्कार को खेल की बारीकियां विरासत में मिली हैं। उनके पिता स्वयं भी बास्केटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक (इंटरनेशनल रेफरी) हैं। अध्यक्ष ने संस्कार को टेलीफोन कर इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और सर्बिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।संस्कार सैनी के भारतीय टीम में चयन पर राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव गेमर सिंह सोढा एवं पूर्व सचिव देवेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है।इसके साथ ही खेल प्रेमी व पदाधिकारी महावीर औझा, नरपत सिंह राठौड़, अनन्त शर्मा, मो नईम, विवेक रंजन, तारेश कुमार शर्मा, शंकर सैनी, महेन्द्र पंवार, मुतलिफ, गोविंद गुर्जर, अमजद पठान, अबरार अली, वी पी सिंह, मुकेश राठौड़, गुलाब कच्छावा, हीरेद्र सिंह राठौड़ एवं प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों ने संस्कार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि संस्कार का यह चयन डीडवाना के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Didwana, Nagaur | Jun 13, 2026

MORE NEWS