हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री Kavinder Gupta ने आज लेह स्थित पवित्र सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन यात्रा समिति द्वारा आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ में सहभागिता की।
देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह भव्य आयोजन भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय अखंडता का जीवंत प्रतीक है।
पावन सिंधु नदी हमारी प्राचीन सभ्यता, गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक निरंतरता की साक्षी रही है। प्रार्थना है कि यह दिव्य आयोजन समाज में सद्भाव, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे।
#सिंधुकुंभ #सिंधुदर्शन #लेह #लद्दाख #एकभारतश्रेष्ठभारत