कुछड़ी गांव में प्रवासी श्रमिकों के लिए जल गुणवत्ता एवं स्वच्छता प्रशिक्षण आयोजित
कुछड़ी, 18 नवंबर 2026।
प्रवासी श्रमिकों एवं उनके परिवारों को स्वच्छ पेयजल, जल गुणवत्ता, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कुछड़ी गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास विज्ञान समिति उपकेंद्र जैसलमेर एवं P&G के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 15 से 20 प्रवासी श्रमिक महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। GRAVIS संस्था की ओर से करनाराम छापरिया ने प्रशिक्षण में सहभागिता निभाई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, पानी की गुणवत्ता, सुरक्षित जल भंडारण, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के सही तरीके तथा साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही दूषित पानी से होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्�