आंवला: आंवला में नाले से मिला व्यक्ति का शव, 21 घंटे बाद बरामद, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Aonla, Bareilly | Aug 18, 2026 आंवला-भमोरा मार्ग पर नाले में गिरे 35 वर्षीय हसनैन का शव मंगलवार दोपहर साढे तीन बजे करीब 21 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कस्बा आंवला के मोहल्ला बजरिया गद्दी निवासी हसनैन पुत्र रईस अहमद के रूप में हुई है।