घाघरा: घाघरा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन
Ghaghra, Gumla | Nov 7, 2026 जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में घाघरा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में आगामी 18 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान का जायजा लेते हुए कार्यक्रम की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।