बांगरमऊ: हरियाली पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े यात्रियों पर मधुमक्खियों का हमला,महिला समेत सात लोग पहुंचे अस्पताल
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के सामने मधुमक्खियों के झुंड ने सवारियों पर अचानक धावा बोल दिया. मधुमक्खियों के हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया. डॉक्टरों की टीम घायल मरीजों का इलाज करने में जुटी है. ऑटो में सवार यात्री बांगरमऊ से काली मिट्टी की ओर जा रहे थे।