बांगरमऊ: गंभीरपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने किया हमला,हालत गंभीर,ट्रामा सेन्टर रेफर
बांगरमऊ तहसील के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में खेत जा रहे वृद्ध को आवारा सांड ने सींगो के बल पटक दिया जिससे पेट में गंभीर घाव होने के कारण बांगरमऊ के डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।