बांगरमऊ: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी का किया निरीक्षण
बांगरमऊ कोतवाली के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 6 व 7 अप्रैल को लड़ाकू विमान की लैंडिंग को लेकर चल रहे तैयारी का आज दोपहर वायुसेना के अधिकारियों ने टीम के साथ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर खमोली गांव के सामने स्थित बाबा कुटी पर सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के साथ बैठकर कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की है। इस दौरान जिम्मेदार आला अधिकारी मौजूद रहे।