Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket

डेहरी डालमियानगर के ईओ की हत्या के बाद चर्चा में आए डेहरी विधानसभा के विधायक सोनू सिंह का वीडियो वायरल, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 15 अगस्त को बता रहे हैं 26 जनवरी......

Kargahar, Rohtas | Aug 15, 2026

MORE NEWS

सूर्यपुरा में 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बास भूमि का पर्चा

 सूर्यपुरा प्रखंड में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान बसेरा के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगरेड़ कला पंचायत के विभिन्न गांवों में सर्वे के आधार पर चिन्हित 29 भूमिहीन परिवारों को 3-3 डिसमिल बास भूमि का पर्चा दिया गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल रहा। पर्चा वितरण कार्यक्रम में सूर्यपुरा की सीओ गोल्डी कुमारी एवं आरओ मो. जफर वारसी की मौजूदगी में लाभुक परिवारों को बास भूमि का पर्चा सौंपा गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान बसेरा के तहत सर्वे के आधार पर पात्र भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर सरकारी प्रावधान के अनुसार बास भूमि का अधिकार दिया जा रहा है। भूमि का पर्चा मिलने वालों में रतनी देवी, बिरेंद्र राम, रीता देवी, कबूतरी देवी, अरुणा देवी, पानाकली देवी, ममता देवी, हरेराम, सुमन देवी सहित कुल 29 लाभुक शामिल हैं। लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब अपने परिवार के लिए आशियाना बनाने की उम्मीद जगी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिला यह अधिकार उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
मौके पर मुन्ना अंसारी, संतू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सूर्यपुरा में 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बास भूमि का पर्चा सूर्यपुरा प्रखंड में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान बसेरा के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगरेड़ कला पंचायत के विभिन्न गांवों में सर्वे के आधार पर चिन्हित 29 भूमिहीन परिवारों को 3-3 डिसमिल बास भूमि का पर्चा दिया गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल रहा। पर्चा वितरण कार्यक्रम में सूर्यपुरा की सीओ गोल्डी कुमारी एवं आरओ मो. जफर वारसी की मौजूदगी में लाभुक परिवारों को बास भूमि का पर्चा सौंपा गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान बसेरा के तहत सर्वे के आधार पर पात्र भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर सरकारी प्रावधान के अनुसार बास भूमि का अधिकार दिया जा रहा है। भूमि का पर्चा मिलने वालों में रतनी देवी, बिरेंद्र राम, रीता देवी, कबूतरी देवी, अरुणा देवी, पानाकली देवी, ममता देवी, हरेराम, सुमन देवी सहित कुल 29 लाभुक शामिल हैं। लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब अपने परिवार के लिए आशियाना बनाने की उम्मीद जगी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिला यह अधिकार उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। मौके पर मुन्ना अंसारी, संतू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Kargahar, Rohtas | Aug 15, 2026

80वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, रोहतास 

#rohtasdistrict #independenceday

80वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, रोहतास #rohtasdistrict #independenceday

Kargahar, Rohtas | Aug 15, 2026

मैट्रिक-इंटर में टॉप करने वाले छह छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्रथम को मिली साइकिल

 सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-3 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त निधि कुमारी, नारायणपुर को पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह ने साइकिल एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त चंद्रकांत कुमारी, नारायणपुर तथा तृतीय स्थान प्राप्त विकास कुमार, बलिहार को भी पूर्व मुखिया ने नगद राशि देकर सम्मानित किया।
वहीं इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त शैलपुत्री चौबे, सूर्यपुरा, द्वितीय लवकुश शर्मा, सूर्यपुरा तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रियांशु कुमार, बलिहार को बलिहार पैक्स अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने नगद राशि देकर सम्मानित किया।

मैट्रिक-इंटर में टॉप करने वाले छह छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्रथम को मिली साइकिल सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-3 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त निधि कुमारी, नारायणपुर को पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह ने साइकिल एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त चंद्रकांत कुमारी, नारायणपुर तथा तृतीय स्थान प्राप्त विकास कुमार, बलिहार को भी पूर्व मुखिया ने नगद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त शैलपुत्री चौबे, सूर्यपुरा, द्वितीय लवकुश शर्मा, सूर्यपुरा तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रियांशु कुमार, बलिहार को बलिहार पैक्स अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने नगद राशि देकर सम्मानित किया।

Kargahar, Rohtas | Aug 15, 2026

डेहरी डालमियानगर के ईओ की हत्या के बाद चर्चा में आए डेहरी विधानसभा के विधायक सोनू सिंह का वीडियो वायरल, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 15 अगस्त को बता रहे हैं 26 जनवरी...... - Kargahar News