सूर्यपुरा प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर विभिन्न पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और ग्राम कचहरियों तक शान से तिरंगा फहराया गया। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चला, जबकि विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक आयोजित किए गए।
देखे तस्वीर