चकरनगर: चंबल में लापता युवक की तलाश में एसडीआरएफ उतरी, दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग
चंबल नदी में रविवार शाम छलांग लगाने के बाद लापता हुए 40 वर्षीय शेरसिंह की तलाश में सोमवार को एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी। एटा से दोपहर करीब 12 बजे पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस और राजस्व कर्मियों के सहयोग से नदी के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन शुरू की। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।बल्जू का पुरा निवासी शेरसिंह चंबल पुल पर बाइक खड़ी कर कूद गया था।