कोईलवर: बीरमपुर में कबाड़ी दुकान में काम कर रही मां के पास जाने के लिए घर से निकला किशोर हुआ लापता
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में किराए के मकान पर लगभग डेढ़ साल से रह रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा बकरी निवासी सुनील शाह ने स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन देकर अपने 13 साल के पुत्र अंकित कुमार के लापता होने की सूचना दी है। लिखित आवेदन में पिता ने बताया कि इस संबंध में कोई भी सूचना 70 1695 8465 या 6200 7053 89 पर दे सकते हैं।