परसिया: 2015 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मिले छूट,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ परासिया ने सौपा ज्ञापन
टीईटी की परीक्षा शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गई है। मध्यप्रदेश. राज्य कर्मचारी संघ परासिया ने 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग उठाई। मंगलवार को पांच बजे म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन परासिया तहसीलदार को सौंपा।