बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवां गांव में घर से साइकिल ले जाने की रिपोर्ट करने पर नाराज होकर दो लोगों नें एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल ने संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल युवक का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन शनिवार को बांदा जिला अस्पताल मे कराया है।