देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?' विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 140 छात्र-छात्राओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के दृष्टिकोण और राज्य के विकास को लेकर उनके इनोवेटिव विचारों की सराहना की। सरकार ने घोषणा की है कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन सभी होनहार छात्रों को राज्य सरकार की ओर से विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Pushkarsinghdhami