ऋषिकेश प्रतीत नगर क्षेत्र में एक प्रोविज़न स्टोर से सरेआम चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीत नगर वार्ड संख्या 12 (निकट इंटर कॉलेज) स्थित 'शर्मा प्रोविज़न स्टोर' में शाम लगभग 7:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में रखे रिफाइंड तेल के टिन पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए स्थानीय नागरिकों द्वारा आरोपी की पहचान करने की अपील की जा रही है, ताकि मामले की सूचना तत्काल उत्तराखंड पुलिस को दी जा सके। स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideoshort #Rishikesh