बड़गांव: उदयपुर नगर निगम परिसीमन का विरोध, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा की उदासीनता पर कानपुर क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। बिना सहमति के नगर निगम में शामिल करने के खिलाफ ग्रामीणों ने विधायक के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह विधायक ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कानपुर, खेड़ा कानपुर और मटुन को नगर निगम परिसीमन से बाहर रखने की मांग की गई।