बांका: बबनगामा गांव में रास्ते में पानी गिरने को लेकर हुई मारपीट, एक महिला घायल
Banka, Banka | Oct 30, 2024 बबनगामा गांव में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे रास्ते में पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से एक महिला जख्मी हो गई।जख्मी महिला शोभा देवी पति गरीब दास ने बताया कि रास्ते में पानी गिरने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें फागु दास, नीतीश दास, अमित दास सहित अन्य ने उनके साथ मारपीट किया। जिसमें वह जख्मी हो गई।