हरिद्वार: रविवार को गुरु पूर्णिमा के चलते शनिवार रात चंडी घाट चौक पर लगा कई किलोमीटर लंबा यातायात जाम
रविवार को गुरु पूर्णिमा के चलते हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। शनिवार देर रात चंडी घाट चौक पर हरिद्वार दिल्ली और हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दरअसल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने पर जाम लगा है। यातायात जाम खुलवाने के लिए पुलिस को देर रात पसीने बहाने पड़े।