हरिद्वार: हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को सिडकुल में दिलाई विधायक आदेश चौहान और रवि बहादुर ने शपथ
हाल ही में संपन्न हुए हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सिडकुल में आज शपथ ली। विधायक आदेश चौहान और रवि बहादुर ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों वाले उत्तराखंड के विकास में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा योगदान है, लिहाजा पूरी सरकार उनकी भलाई के लिए तत्पर है।