हरिद्वार: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे रौशनाबाद पुलिस लाईन, कांवड मेले में लगी पुलिस और सुरक्षा बलों को किया ब्रीफ
शनिवार शाम एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ए पी अंशुमन रौशनाबाद स्थित पुलिस लाईन पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने कांवड़ मेले की सुरक्षा में लगी पुलिस फोर्स और सुरक्षा बलों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला एक धार्मिक यात्रा है, लिहाजा सभी को विनम्रता से पेश आना है। सोमवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।