हरिद्वार: BHEL सेक्टर 4 स्थित केंद्रीय विद्यालय के गेट की दीवार पर नजर आया गुलदार, वीडियो वायरल, लोगों में दहशत
भेल सेक्टर 4 स्थित केंद्रीय विद्यालय के गेट की दीवार पर बैठे गुलदार की वीडियो वायरल हो रही है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। कार में बैठे लोगों ने केंद्रीय विद्यालय के गेट की दीवार पर बैठे गुलदार को कैमरे में कैद कर लिया है। जिसके चलते आस पास रहने वाले दहशत में हैं। मामले में BHEL के पदाधिकारियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।