हरिद्वार: सोमवार से शुरू हो रहे कांवड़ मेले को बांटा गया 13 सुपर जोन, 31 जोन और 126 सेक्टर में - DM ने मुख्यालय पर दी जानकारी
सोमवार से शुरू हो रहे हैं श्रावण मास के साथ ही उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कांवड़ मेला शुरू हो जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र को 13 सुपर जोन, 31 जोन और 126 सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं। डीएम धीराज सिंह गर्बयाल के अनुसार कांवड़िए हमारे लिए अतिथि है।