हरिद्वार: ऑपरेशन इस्माइल की टीम ने एक महीने बरामद किए 272 लापता बच्चे और महिलाएं, देहरादून में एडीजी(एलओ) ने किया सम्मानित
हरिद्वार ऑपरेशन इस्माइल की टीम ने 1 महीने में 272 लापता बच्चे और महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया। पूरे उत्तराखंड में यह रिकॉर्ड बनाने पर आज देहरादून में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन ने टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी टीम की पीठ थपथपाई है।