मेदिनीनगर (डालटनगंज): छतरपुर सीएसपी लूटकांड में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सदर थाना क्षेत्र का है रहने वाला
पलामू जिले के छतरपुर स्थित सीएसपी में लूट की घटना मे शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।तीन दिसंबर को हुई इस उक्त लूट की घटना को तीन अपराधकर्मियों ने अंजाम दिया था।अपराधियों ने सरईडीह मोड़ के समीप स्थित सीएसपी संचालक की दुकान में पिस्टल दिखाकर लूटपाट की थी।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।