मिर्ज़ापुर: नारघाट में पत्थरबाजी के बाद हुई मारपीट, एक युवक को गंगा में घसीटने का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में पुलिस
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नारघाट पर भैया दूज के दिन बुधवार की रात करीब 9:00 बजे। गंगा नदी के किनारे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई विवाद के दौरान पत्थर बाजी भी हुई। इसी बीच कुछ युवक एक युवक को मारपीट कर घसीटते हुए गंगा नदी के पानी तक ले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।