सहार: सहार में बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय बंद, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन पर उठे सवाल
Sahar, Bhojpur | Jun 7, 2026 सहार में बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय बंद रहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार करीब सुबह 11:00 बजे का है, जब कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब सीडीपीओ ने ही कहा कि उन्हें कार्यालय बंद रहने की जानकारी नहीं है।