Public App Logo
दिनांक-11.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, शिवहर की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सभा में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित/मुख्यालय/यातायात, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। उक्त अपराध गोष्ठी में अपराध स्थिति,लंबित कांडों की प्रगति, गंभीर अपराधों के अनुसंधान, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, ट्रैफिक प्लान,भूमि विवाद,महिला एवं साईबर अपराध सहित संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, जनता से बेहतर समन्वय, संवेदनशील मामलों में तत्परता तथा पुलिसिंग में पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विशेष कार्य योजना बनाई गई। Bihar Police - Sheohar News